गुरुग्राम के टोल प्लाजा पर फा/यरिंग से हड़कंप, पर्ची न कटवाने पर स्कॉर्पियो सवार ने चलाई गो/ली, फरार

30 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बार फिर टोल प्लाजा पर दबंगई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली से सटे क्षेत्र के घामडोज़ टोल प्लाजा पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति को टोल पर्ची न कटवाने को लेकर कर्मचारियों ने रोक लिया था। इसी बात पर वह भड़क गया और गुस्से में आकर हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी और राहगीर दहशत में आ गए।

कोई हताहत नहीं

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ। फा/यरिंग के तुरंत बाद आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार स्कॉर्पियो सवार की पहचान की जा सके। आरोपी की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी भी की गई है।

टोल प्लाजों पर बढ़ती दबंगई

गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में टोल प्लाजों पर वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई मामलों में मारपीट और फायरिंग जैसी गंभीर घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे टोल कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।