Border 2 Box Office: सात दिनों में 224 करोड़ पार, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे; क्या ‘मर्दानी 3’ से पड़ेगा असर?

30 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: सिनेमाघरों में इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ का जलवा कायम है। फिल्म ने वीकडेज में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और रिलीज के सात दिनों में शानदार कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि पांचवें दिन के बाद इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिल्म अभी भी आगे बनी हुई है। अब सबकी नजर आज रिलीज हो रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ पर है, जिससे ‘बॉर्डर 2’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

गुरुवार को यानी सातवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी।
दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये,
तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये,
चौथे दिन सबसे ज्यादा 59 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
पांचवें दिन कलेक्शन घटकर 20 करोड़ रुपये रहा,
छठे दिन 13 करोड़ रुपये और
सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।

सात दिनों की कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने ‘छावा’, ‘टाइगर 3’ और ‘सुल्तान’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। विक्की कौशल की ‘छावा’ ने सात दिनों में 219.25 करोड़, ‘टाइगर 3’ ने 214.25 करोड़ और ‘सुल्तान’ ने 208.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

वहीं दूसरी ओर, सिनेमाघरों में चल रही फिल्म ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन कमजोर रहा। गुरुवार को इस फिल्म ने महज 33 लाख रुपये कमाए। सात दिनों में ‘बॉर्डर 2’ जहां 224.25 करोड़ कमा चुकी है, वहीं ‘धुरंधर’ का सात दिनों का कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपये रहा। खास बात यह है कि ‘धुरंधर’ आज 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

आज सिनेमाघरों में ‘मर्दानी 3’ के अलावा ‘मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नई फिल्मों की एंट्री के बाद ‘बॉर्डर 2’ की कमाई पर कितना असर पड़ता है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है।