चीन ने एक साल में खोज लिया सऊदी और भारत के कुल रिज़र्व से भी ज़्यादा सोना

22 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk: सोना किसी भी देश की आर्थिक ताकत का अहम आधार माना जाता है, जिसे देश अपने केंद्रीय बैंकों में रिज़र्व के रूप में रखते हैं। सऊदी अरब के केंद्रीय बैंक के पास करीब 323 टन और भारत के रिज़र्व बैंक (RBI) के पास लगभग 880 टन सोना है, यानी दोनों को मिलाकर करीब 1,200 टन। हैरानी की बात यह है कि चीन ने केवल एक साल में जमीन के नीचे 3,400 टन से ज्यादा सोने की खोज कर ली है। मध्य चीन के हुनान प्रांत में 1,000 टन से अधिक, लियाओनिंग प्रांत में 1,444 टन और शिनजियांग के कुनलुन पहाड़ों में 1,000 टन से ज्यादा सोने के भंडार मिले हैं। इसके अलावा समुद्र के नीचे भी बड़े भंडार मिलने का दावा किया गया है। ये खोजें चीन को वैश्विक स्तर पर सोने के संसाधनों में और मजबूत स्थिति में ला रही हैं।