शरीर पर बार-बार काले-नीले निशान क्यों पड़ते हैं? जानिए किस Vitamin की कमी है वजह, कहीं गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

21 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Health Desk:  कई लोगों के शरीर पर अचानक काले-नीले निशान (bruises) दिखने लगते हैं। कभी हल्की चोट के बाद और कभी बिना किसी चोट के ही ये निशान उभर आते हैं। साथ में हल्का दर्द भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या सामान्य नहीं है और इसके पीछे पोषण की कमी हो सकती है।

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि शरीर में कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी के कारण त्वचा पर बार-बार नीले निशान पड़ सकते हैं।

Vitamin C की कमी

विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो त्वचा और रक्त नलिकाओं को मजबूत करता है। इसकी कमी से हल्की चोट पर भी आसानी से नीले निशान पड़ सकते हैं।
 संतरा, आंवला, अमरूद, कीवी को डाइट में शामिल करें।

Vitamin K की कमी

विटामिन K खून के जमने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर ज्यादा ब्लीडिंग और बार-बार नीले निशान हो सकते हैं।
 पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी और अंडे की जर्दी खाएं।

जिंक की कमी

जिंक त्वचा की हीलिंग और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। इसकी कमी से घाव देर से भरते हैं और ब्रूजिंग जल्दी होती है।
 नट्स, बीज, दालें, सी-फूड और चिकन फायदेमंद हैं।

⚠️ डॉक्टर से कब संपर्क करें?
अगर बिना किसी वजह बार-बार नीले निशान पड़ रहे हैं या दर्द ज्यादा रहता है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। कभी-कभी यह किसी गंभीर ब्लड डिसऑर्डर का संकेत भी हो सकता है।

यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। किसी भी इलाज से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।