29 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: चंबा/करनाल: सोमवार सुबह एचआरटीसी की चंबा-दिल्ली रूट की वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस हरियाणा के करनाल के पास भारी धुंध के कारण एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि सभी यात्री सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे पहले एक कार सड़क किनारे पैरापिट से टकराई, इसके बाद ट्रक उसी कार से टकरा गया। धुंध के कारण वोल्वो बस भी इसी ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में तीन अन्य निजी वोल्वो बसें भी दुर्घटनाग्रस्त हुईं।
एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक शिमला देवासेन नेगी ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, बस को हालांकि भारी नुकसान हुआ है।











