चंडीगढ़: बाइक सवार द्वारा लड़की से छेड़*छाड़, पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिर*फ्तार

Chandigarh 13 Dec 2025 AJ DI Awaaj

Chandigarh Desk : चंडीगढ़ में एक बाइक सवार द्वारा एक लड़की से छे*ड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की और आरोपी को गिर*फ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक स्कूली छात्रा ने आरोप लगाया कि बाइक सवार ने उसके साथ छेड़*छाड़ की। आरोपी ने लड़की की टांग पर हाथ रखा और एक हाथ से बाइक चला रहा था। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई।

लड़की ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी दी। यह देखकर बाइक सवार घबरा गया और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में आरोपी को मनीमाजरा से गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि लड़की ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।