Winter Fashion Tips: सर्दियों में भी पार्टी में छा जाएंगी लड़कियां, गर्मी भी रहेगी दूर और स्टाइल भी रहेगा बरकरार

सर्दियों में शादी या पार्टी में जाने के लिए लड़कियों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि ठंड से बचें भी और स्टाइलिश भी दिखें। लेकिन कुछ स्मार्ट फैशन

08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  सर्दियों में शादी या पार्टी में जाने के लिए लड़कियों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि ठंड से बचें भी और स्टाइलिश भी दिखें। लेकिन कुछ स्मार्ट फैशन आइडियाज़ अपनाकर आप विंटर सीजन में भी गॉर्जियस नज़र आ सकती हैं। यहां दिए गए स्टाइल टिप्स से आपको न सिर्फ गर्माहट मिलेगी बल्कि आपका पार्टी लुक भी परफेक्ट बनेगा।

अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आलिया भट्ट की तरह लेफ्ट शोल्डर ड्रेप के साथ मैचिंग अफगानी स्लीव वाली एम्बेलिश्ड जैकेट पहनें। यह लुक आपको ग्लैमरस भी दिखाएगा और ठंड से बचाएगा। चाहें तो ब्लाउज की लंबाई भी बढ़ा सकती हैं।

जान्हवी कपूर का जामावार स्टाइल भी विंटर वेडिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है। रेशमी साड़ी के साथ जामावार शॉल और जैकेट का कॉम्बिनेशन आपको क्लासी और गर्म रखेगा।
रिया कपूर का वेलवेट लहंगा और ब्लेजर कॉम्बो सर्दी के लिए एकदम परफेक्ट है। वेलवेट हमेशा से विंटर फैशन की पहली पसंद रहा है और ब्लेजर इसे एक यूनिक वेस्टर्न-एथनिक टच देता है।

अगर आप रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो सोनम कपूर की तरह हैंडलूम फैब्रिक का फुल-स्लीव कंट्रास्ट सूट पहन सकती हैं। वहीं पार्टी लुक के लिए उनकी लॉन्ग एम्बेलिश्ड ड्रेस और मैचिंग जैकेट भी शानदार विकल्प है।

अंकिता लोखंडे की तरह बनारसी साड़ी के साथ राइट शोल्डर पर दुपट्टा फ्री-स्टाइल में ड्रेप करके भी आप विंटर-फ्रेंडली और एलीगेंट लुक पा सकती हैं। वेलवेट या हैंडलूम दुपट्टा आपको गर्माहट देने के साथ स्टाइलिश अपील भी देगा।

इन फैशन टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में भी हर शादी और पार्टी में स्टाइलिश, कंफर्टेबल और ट्रेंडिंग लुक क्रिएट कर सकती हैं।