08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में नाबालिग मुस्लिम लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने लड़की का निकाह पढ़ाने में मदद करने वाले आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस बिजनौर निवासी मुख्य आरोपी जीशान को पकड़ चुकी थी, जो नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि निकाह कराने में समीर खान की प्रमुख भूमिका थी। जांच के दौरान निकाहनामे में निकाह कराने वाले मौलवी, गवाहों और अनुमत प्राधिकरण के हस्ताक्षरों में कई गड़बड़ियां मिलीं। दस्तावेज पर हस्ताक्षर की जगह एक मुहर लगी मिली, जिस पर मुफ्ती समीर खान कासमी लिखा था। इसके अलावा निकाह कहां किया गया, इसका भी कोई उल्लेख नहीं है।
वक्फ बोर्ड की सीनियर लॉ ऑफिसर मेघना निझावन ने कहा कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया, लेकिन वे दस्तावेजों की जांच करवाएंगी।













