जयपुर में आज शहनाई बजेगी, इंद्रेश उपाध्याय शिप्रा संग लेंगे सात फेरे

जयपुर में आज शहनाई बजेगी, इंद्रेश उपाध्याय शिप्रा संग लेंगे सात फेरे

05 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायक पंडित इंद्रेश उपाध्याय आज, 5 दिसंबर 2025 को हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर के ताज आमेर होटल में यह भव्य और आध्यात्मिक विवाह समारोह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में होंगे।

शिप्रा शर्मा हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं और उनका परिवार वर्तमान में अमृतसर में निवास करता है। दोनों परिवारों की पुरानी जान-पहचान और आपसी सहमति के बाद यह विवाह तय हुआ। विवाह से पहले वृंदावन में हल्दी, संगीत और ‘घुड़चढ़ी’ जैसी पारंपरिक रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। समारोह में कथावाचक जया किशोरी, संत-महात्मा और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं।