हिमाचल: एसपी राजेश वर्मा निलंबित, मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक; गृह विभाग ने जारी किए आदेश

हिमाचल: एसपी राजेश वर्मा निलंबित, मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक; गृह विभाग ने जारी किए आदेश

04 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

 Himachal Desk:  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज) शिमला, राजेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया।

निलंबन आदेश केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत जारी किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान राजेश वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश, की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। निलंबन आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी किए गए हैं।