04 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: हरियाणा पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ ने राज्यभर में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कस दिया है। केवल 24 घंटे में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 कुख्यात अपराधियों समेत कुल 305 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता दर्ज की। भिवानी, झज्जर, सिरसा और फतेहाबाद में हार्डकोर बदमाशों की धड़पकड़ ने अभियान को मजबूती दी।
नशा और अवैध शराब माफिया पर भी पुलिस का भारी प्रहार जारी है। गुरुग्राम से 4307 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जबकि फतेहाबाद, फरीदाबाद और रेवाड़ी में पुलिस ने अफीम, गांजा, हेरोइन और नशीली गोलियां बड़ी मात्रा में पकड़ीं।
अवैध हथियारों की बरामदगी ने संभावित वारदातों को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। साइबर अपराध के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 55.34 लाख रुपये पीड़ितों तक वापस पहुंचाए और 6 ठगों को गिरफ्तार किया।
फरीदाबाद, करनाल और पलवल में भी पुलिस ने जुआ, सट्टा, नशा और साइबर ठगी से जुड़े बड़े rackets का भंडाफोड़ कर कई आरोपियों को पकड़ा। यह अभियान साबित करता है कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और सक्रिय है।













