सुबह-सुबह बड़ा हादसा: रोहतक में दो स्कूल बसों की जोरदार टक्कर, एक बस पलटी

सुबह-सुबह बड़ा हादसा: रोहतक में दो स्कूल बसों की जोरदार टक्कर, एक बस पलटी

01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  रोहतक के लाखनमाजरा ब्लॉक में सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो स्कूल बसें आपस में टकरा गईं। यह घटना लाखनमाजरा बाईपास पर सीएचसी के पास सुबह करीब 8 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस पलट गई और दूसरी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय दोनों बसों में बच्चे सवार थे। सूचना मिलने पर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रोहतक पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे में 6-7 बच्चों और दोनों बसों के चालकों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी और सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शाहपुर स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक लाखनमाजरा बाईपास पर जेड ग्लोबल स्कूल भगवतीपुर की बस सामने आ गई, जिससे टक्कर हो गई। लाखनमाजरा थाना एसएचओ समरजीत सिंह ने पुष्टि की कि हादसे में घायल बच्चों और चालकों का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।