01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी सीख अमिताभ बच्चन से मिली थी। अनिल के अनुसार, कई साल पहले वह विदेश में फिल्म ‘मेहरबान’ की शूटिंग के दौरान बिग बी से मिले थे और उनसे कहा था कि 25 साल लगातार काम करने के बाद वह थक गए हैं और ब्रेक लेना चाहते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन, जो ‘खुदा गवाह’ के बाद पांच साल के लंबे ब्रेक पर जा चुके थे, ने अनिल को सलाह दी— “कभी भी ऐसी गलती मत करना… कभी भी ब्रेक मत लेना।” यह सीख अनिल के दिल में बस गई और उन्होंने बताया कि अपने 38 साल के करियर में उन्होंने कभी लंबा ब्रेक नहीं लिया। अनिल अक्सर कहते हैं कि वह अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह और कमल हासन जैसे दिग्गजों से प्रेरणा लेते रहे हैं। वर्तमान में जहां अमिताभ ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ होस्ट कर रहे हैं, वहीं अनिल कपूर हाल ही में ‘वॉर 2’ में दिखे थे और जल्द ही ‘किंग’ व ‘अल्फा’ में नजर आएंगे।













