शेयर बाजार आज: सेंसेक्स पहली बार 86,000 पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर

शेयर बाजार आज: सेंसेक्स पहली बार 86,000 पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर

27 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 86,000 अंक के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 26,300 के रिकॉर्ड स्तर पर है। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 16 में तेजी है। मार्केट की तेजी के पीछे वैश्विक शेयर बाजार में बढ़त, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदें हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ खुले हैं।