नई दिल्ली: 27 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन आज गुरुवार 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 2023 में शुरू हुई WPL का यह पहला मेगा ऑक्शन है, जिसमें सभी 5 फ्रेंचाइजी – मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स – अपने स्क्वॉड में नए खिलाड़ी जोड़ेंगी।
इस ऑक्शन में 277 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कुल 73 स्लॉट उपलब्ध हैं – 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए।
टीमों की जरूरतों की बात करें तो यूपी वॉरियर्स को सबसे अधिक 17 खिलाड़ियों की आवश्यकता है। हर फ्रेंचाइजी के पास कुल बजट 41.1 करोड़ रुपये है, जिसमें से नए खिलाड़ियों की खरीदारी की जाएगी। इस बार ऑक्शन में RTM (राइट टू मैच) कार्ड का विकल्प भी पहली बार उपलब्ध है।
ऑक्शन में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे मेग लैनिंग, दीप्ति शर्मा, लॉरा वुल्वार्ट, सोफी एक्लेस्टन, रेणुका सिंह और एलिसा हीली। ये खिलाड़ी न केवल फ्रेंचाइजी की नजरों में हैं बल्कि इस मेगा ऑक्शन का आकर्षण भी हैं।













