26 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: 75वें संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारे संविधान-निर्माता चाहते थे कि व्यक्तिगत और लोकतांत्रिक अधिकार हमेशा सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि संविधान औपनिवेशिक मानसिकता छोड़कर राष्ट्रवादी सोच अपनाने का मार्गदर्शक दस्तावेज है। इस अवसर पर उन्होंने संविधान का डिजिटल संस्करण 9 भाषाओं में जारी किया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने सभी से विकसित भारत के लक्ष्य के साथ मिलकर काम करने की अपील की।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संविधान निर्माताओं का सम्मान करते हुए कहा कि उनका ज्ञान और अथक प्रयास हमें न्याय, समानता और हर नागरिक के सम्मान की गारंटी देता है।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई गणमान्य नेता भी मौजूद रहे।











