नई GDP सीरीज से तेज़ होगी इकोनॉमी! माइनिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और नए डेटा मॉडल होंगे शामिल

नई GDP सीरीज से तेज़ होगी इकोनॉमी! माइनिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और नए डेटा मॉडल होंगे शामिल

22 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk: भारत की इकोनॉमी को और मज़बूत करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर GDP सिस्टम में सुधार करने जा रही है। नई ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) सीरीज में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, जो देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति को पहले से अधिक सटीक और अप-टू-डेट तरीके से दिखाएंगे।

स्टैटिस्टिक्स मंत्रालय ने बताया कि नई GDP सीरीज में सरकारी आवास की कीमत का नया अनुमान, LLP कंपनियों को शामिल करना, माइनिंग व फाइनेंशियल सेवाओं के लिए नए डिफ्लेटर, और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों के लिए अपडेटेड मॉडल लागू किए जाएंगे। इससे इकोनॉमिक डेटा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता दोनों में सुधार होगा।

मल्टी-एक्टिविटी कंपनियों का नया तरीका
अभी तक एक कंपनी के सभी कामकाज को एक ही बिजनेस एक्टिविटी से जोड़कर आकलन किया जाता था, लेकिन अब नई सीरीज में ऐसा नहीं होगा। कंपनियों की फाइलिंग में दिए वास्तविक डेटा—किस कारोबार से कितनी कमाई हुई—के आधार पर हर सेक्टर का आउटपुट और वैल्यू एडेड अलग-अलग मापा जाएगा। यह तरीका नॉन-फाइनेंशियल प्राइवेट कॉर्पोरेट सेक्टर को अधिक सटीक दर्शाएगा।

अनरजिस्टर्ड सेक्टर की ग्रोथ ऐसे मापी जाएगी
अनइनकॉरपोरेटेड सेक्टर को समझने के लिए नई GDP सीरीज हर साल सीधे GVA की गणना करेगी। इसके लिए
ASUSE से छोटे व्यवसायों का उत्पादन डेटा
PLFS से रोजगार व मजदूरों की संख्या
किया जाएगा। यह पुरानी पद्धति को बदल देगा, जिसमें एक दशक पुराने आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जाता था।
नई GDP सीरीज का आधार वर्ष 2022–23 होगा और इसे 27 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा, जिससे पुराना 2011–12 बेस ईयर हट जाएगा।
फाइनेंशियल सेक्टर में बड़े अपडेट
फाइनेंशियल सेवाओं का डेटा अब और मजबूत किया जा रहा है। नई सीरीज में शामिल होंगे—

बैंकिंग सेक्टर के आधिकारिक आंकड़े
निजी NBFCs के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का डेटा
साहूकारों और बीमा एजेंटों के लिए ASUSE व AIDIS 2019 के आंकड़े
सरकारी पेंशन सिस्टम में भी बदलाव होगा। नई पद्धति से पुरानी पेंशन और नेशनल पेंशन सिस्टम के बीच अंतर और बदलाव सही तरीके से GDP में दिखाई देगा।

अन्य प्रमुख बदलाव
MoSPI ने GDP में कई अतिरिक्त अपडेट भी शामिल किए हैं—
समुद्री और मीठे पानी के मत्स्य पालन का नया इनपुट-आउटपुट अनुपात
पशु चारे के उत्पादन का नया अनुमान
घरों की मरम्मत और रखरखाव लागत का अपडेट (AIDIS 2019 के आधार पर)
स्वायत्त संस्थाओं और स्थानीय निकायों को GDP में अधिक विस्तार से शामिल करना
यह पहली चर्चा रिपोर्ट उत्पादन और आय विधि में बदलावों पर केंद्रित है। दूसरी रिपोर्ट में खर्च आधारित GDP आकलन की नई पद्धति बताई जाएगी।
MoSPI ने इन प्रस्तावों पर 10 दिसंबर तक विशेषज्ञों और संस्थानों से सुझाव मांगे हैं।