विधायक जलालाबाद ने गांव जोधा भैणी, बघे के हिठाड़ और संतोष सिंह वाला में मुआवज़े की मंजूरी पत्रों का किया वितरण

मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हर बाढ़ पीड़ित को राहत प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी

फसलों, पशुओं, मकानों आदि के हर तरह के नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध – जगरदीप कम्बोज गोल्डी

18 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk : मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हर बाढ़ पीड़ित को राहत प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में जलालाबाद के विधायक श्री जगरदीप कम्बोज गोल्डी ने गांव जोधा भैणी, बघे के हिठाड़ और संतोष सिंह वाला में बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़े के मंजूरी पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि फसलों के नुकसान का मुआवज़ा बाँटने की प्रक्रिया जारी है।

विधायक श्री गोल्डी कम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से मुआवज़ा वितरण किया जा रहा है ताकि कोई भी बाढ़ पीड़ित व्यक्ति मुआवज़े से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से फसलों के नुकसान, पशुओं तथा मकानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान के लिए सरकार ने प्रति एकड़ 20 हजार रुपये तक मुआवज़ा देने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 40 हजार रुपये की राहत राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ के दौरान भी किसानों और पशुपालकों के साथ खड़ी थी और बाढ़ के बाद पुनर्वास के लिए भी पूरी तरह सक्रिय है।