10 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: सोने की कीमतें इस समय एक महीने के निचले स्तर पर हैं। राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 980 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,160 रुपये सस्ता हुआ है। जानकारों का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की “वेट एंड वॉच” नीति के कारण सोने की डिमांड कमजोर पड़ी है।
हाल के समय में वैश्विक ट्रेड टेंशन में कमी और घटती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव रहा है। इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजारों तक कीमतें गिरी हैं। अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि सोना अपने हाई से काफी सस्ता हो गया है, लेकिन इसका दाम अभी भी 1.20 लाख रुपये के पार है। सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में और अधिक गिरावट देखने को मिली है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव 31 अक्टूबर को 1,21,232 रुपये था, जो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरकर 1,21,038 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हफ्तेभर में यह 194 रुपये सस्ता हुआ। वहीं अपने हाई लेवल 1,32,294 रुपये की तुलना में सोना 11,256 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता उपलब्ध है।













