महेंद्रगढ़ में भीषण हादसा: डंपर ने कार कुचली, तीन युवकों की मौके पर मौ/त

महेंद्रगढ़ में भीषण हादसा: डंपर ने कार कुचली, तीन युवकों की मौके पर मौ/त

06 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसा: डंपर ने कार को कुचला, तीन युवकों की मौके पर मौ/त, एक गंभीर घायल                                                                                                                    महेंद्रगढ़ जिले के गांव आनावास के पास बुधवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौ/त हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृ/तकों की पहचान लोकेश (पुत्र राजकपूर) निवासी गाजी गोपालपुर, कौशल (पुत्र सुनील) निवासी जाडरा और मोनू निवासी करीरा के रूप में हुई। वहीं, प्रदीप निवासी जाडरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक अस्पताल ले गई, जहां तीन युवकों को मृ/त घोषित कर दिया गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा एक डंपर और कार के बीच टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृ/तकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और अनियंत्रित वाहन चालकों के खिलाफ चेतावनी की तरह सामने आया है।