बल्ब के आसपास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय

बल्ब के आसपास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय

26 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk: बल्ब के आसपास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान देसी उपाय      अक्सर घरों में रात के समय रोशनी करने के लिए बल्ब जलाते ही उसके आसपास कीड़े-मकोड़े मंडराने लगते हैं, जो काफी परेशान कर देते हैं। दरअसल, कई कीट तेज रोशनी के प्रति आकर्षित होते हैं और अंधेरे में चमकती रोशनी की ओर खिंचे चले आते हैं। ऐसे में कई बार ये कीट मोमबत्ती या बल्ब की गर्मी से मर जाते हैं और खाने-पीने की चीजों में गिरने का खतरा भी रहता है। लेकिन कुछ देसी उपाय अपनाकर आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

🌿 कीटों को दूर भगाने के आसान नुस्खे

1. नीम का तेल:
नीम के तेल में थोड़ा पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। शाम के समय खिड़कियों और बल्ब के आसपास इसका छिड़काव करें। नीम की तेज गंध कीटों को पास नहीं आने देती।

2. कपूर और लौंग:
कपूर और लौंग जलाकर पूरे घर में धुआं दिखाएं। इससे न सिर्फ कीड़े-मकोड़े दूर भागते हैं बल्कि घर में एक सुखद सुगंध भी फैलती है। गोबर के उपले पर इसे जलाने से असर और ज्यादा होता है।

3. नींबू और लौंग:
एक नींबू को बीच से काटकर उसमें 5-6 लौंग गाड़ दें और इसे खिड़कियों के पास या घर के कोनों में रख दें। इसकी खुशबू कीटों को दूर रखती है।

4. सिरका और नींबू का मिश्रण:
एक कप सिरके में दो नींबू का रस और डेढ़ लीटर पानी मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इस मिक्सचर को खिड़कियों और दरवाजों के आसपास स्प्रे करें, जिससे कीट घर में प्रवेश न करें।

5. सरसों का तेल:
बल्ब के पास किसी प्लास्टिक बैग पर सरसों का तेल लगाकर लटका दें। इसकी गंध से कीड़े पास नहीं आते और जो आते हैं, वे तेल की चिकनाई से चिपक जाते हैं।

इन साधारण और प्राकृतिक उपायों से आप न सिर्फ बल्ब के आसपास मंडराने वाले कीटों से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि घर में स्वच्छता और सुकून का माहौल भी बनाए रख सकते हैं।