दिलजीत ने ग्लव्स पहनकर चखे कुआलालंपुर का सबसे महंगा फल

दिलजीत ने ग्लव्स पहनकर चखे कुआलालंपुर का सबसे महंगा फल

 26 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: दिलजीत दोसांझ ने ग्लव्स पहनकर खाया कुआलालंपुर का सबसे महंगा फल, शेयर किया फनी वीडियो
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस के लिए एक नया मजेदार ब्लॉग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिलजीत मलेशिया के कुआलालंपुर की सड़कों पर घूमते, फैंस के साथ फोटो खिंचवाते और मस्ती करते नजर आए।

ट्विन टॉवर पर दिलजीत की मस्ती
औरा टूर के अपने पहले कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत पेट्रोनास ट्विन टॉवर के पास खड़े होकर फनी टिप्पणियां करते हैं। वीडियो में वह कहते हैं, “ऊंची है बिल्डिंग, लिफ्ट तेरी बंद है, भागो नहीं तो ट्विन टॉवर की 12 बजे बत्ती बंद हो जाएगी।” इसके बाद वह फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते और उनसे बातचीत करते हैं।

फैंस से मिलकर बनाई यादें
सड़क पर दिलजीत कई भारतीय फैंस से घिरे और उनसे प्यार से मिले। एक महिला फैन पूछती है, “असली ही हैं न?” तो दिलजीत मुस्कुराते हुए कहते हैं, “हां जी, असली ही हैं।”

कुआलालंपुर का सबसे महंगा फल
फिर दिलजीत पहुंचते हैं कुआलालंपुर ड्यूरियन फेस्ट में। यहां वह ड्यूरियन नामक फल खाते हैं, जिसे स्थानीय परंपरा के अनुसार ग्लव्स पहनकर खाना होता है। दिलजीत मजाक में कहते हैं, “चलो जी, दूरियां मिटाते हैं। बहुत खा लीं आमरस-पूड़ियां, आज मैं खाऊंगा दूरियां।” हालांकि, उन्हें इस फल का स्वाद पसंद नहीं आता और उनकी टीम के कुछ अन्य लोग भी इसे नहीं पसंद करते। दिलजीत कहते हैं, “सबका अपना-अपना स्वाद होता है। हमने कभी खाया नहीं था, हो सकता इसलिए हमें उतना अच्छा न लगा हो।”

अगला स्टॉप: हॉन्ग-कॉन्ग
वीडियो के अंत में दिलजीत कंगारू के पोस्टर के साथ फोटो खिंचवाते हैं और बताते हैं कि उनका अगला कॉन्सर्ट हॉन्ग-कॉन्ग में होने वाला है।
दिलजीत का यह फनी वीडियो उनके फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके मस्तीभरे अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।