Home Himachal उप-मुख्य सचेतक ने एनएचपीसी अध्यक्ष से भेंट की

उप-मुख्य सचेतक ने एनएचपीसी अध्यक्ष से भेंट की

उप-मुख्य सचेतक ने एनएचपीसी
संख्याः 1126/2025

शिमला 25 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Himachal Desk: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज नई दिल्ली में एनएचपीसी के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने एनएचपीसी और एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार ग्रहण करने पर भूपेन्द गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्तर के दो उत्कृष्ट संगठनों का नेतृत्व एक हिमाचली व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है।

उप-मुख्य सचेतक ने अवगत करवाया कि इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को भारी क्षति हुई है और प्रदेश के लोगों के जन-जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जन जीवन सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने एनएचपीसी और एसजेवीएनएल द्वारा प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही परियोजना क्षेत्रों में राहत एवं पुननिर्माण कार्यों में उदारतापूर्वक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

अध्यक्ष ने उप-मुख्य सचेतक का आभार व्यक्त किया और प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।