दिलजीत दोसांझ: “सरदार जी 3 विवाद में मुझे देशद्रोही दिखाने की कोशिश हुई, लेकिन मैं चुप रहा।”

दिलजीत दोसांझ: “सरदार जी 3 विवाद में मुझे देशद्रोही दिखाने की कोशिश हुई, लेकिन मैं चुप रहा।”

25 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
                                                                                                                       

Bollwood Desk: दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी: ‘सरदार जी 3’ विवाद पर बोले – मुझे देशद्रोही दिखाने की कोशिश हुई, पर मैं चुप रहा
मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की। दिलजीत ने कहा कि उन्हें देशद्रोही साबित करने की कोशिश की गई, लेकिन वह अब तक चुप रहे और सारी बातें अपने अंदर ही रखीं।
कॉन्सर्ट के दौरान जब उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज देखा तो दिलजीत भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “यह मेरे देश का झंडा है और इसके प्रति मेरे मन में हमेशा सम्मान रहा है। मेरी फिल्म ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग फरवरी में हुई थी, जब भारत-पाकिस्तान मैच खेले जा रहे थे। इसके बाद पहलगाम हमला हुआ और मैं तब भी यही दुआ करता था कि आतंकियों को सख्त सज़ा मिले।”

दिलजीत ने एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, जबकि मैच हमले के बाद खेले गए। तब मुझे देश विरोधी दिखाने की कोशिश क्यों हुई? मीडिया ने मुझे गलत ढंग से पेश किया, जबकि पंजाबी और सिख कभी भी देश के खिलाफ नहीं हो सकते।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास बहुत जवाब थे, लेकिन मैंने चुप रहना ही सही समझा। मैंने सीखा है कि ज़हर अपने अंदर नहीं रखना चाहिए। लेकिन आज अपने देश का झंडा और प्रशंसकों का प्यार देखकर मुझसे रहा नहीं गया।”

क्यों हुआ था विवाद?
‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने पर बवाल मच गया था। विरोध बढ़ने पर फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकी। यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ विवादों में आए हों। इससे पहले भी वह अपने गानों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।