आज का राशिफल 25 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 25 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

25 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: मेष (Aries)
नवरात्र की चतुर्थी पर चंद्रमा तुला राशि के सप्तम भाव में है और शनि का भी अनुकूल प्रभाव मिल रहा है। व्यापार में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। नौकरी में ट्रांसफर या पद परिवर्तन से जुड़ी अड़चनें अब दूर होंगी। युवा अपनी प्रेम-जीवन में प्रसन्न रहेंगे। शाम को परिवार या दोस्तों के साथ बाहर भोजन का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सलाह है कि आज लाल फलों का दान करें और दुर्गासप्तशती का पाठ करें। लंबी यात्राओं से बचें।

वृषभ (Taurus)
आज चंद्रमा अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को गुरु का आशीर्वाद मिलेगा और पढ़ाई में प्रगति होगी। टीचिंग, बैंकिंग या आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नौकरी में तरक्की का अवसर है। व्यवसाय में धैर्य और मेहनत की आवश्यकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। प्रेम-जीवन संतोषजनक रहेगा। गाय को गुड़ और पालक खिलाना शुभ होगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ प्रगति दिलाएगा।

मिथुन (Gemini)
पंचम भाव का चंद्रमा और गुरु आपके लिए व्यवसाय में नए अवसर लेकर आएंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं। नई डील आपके लिए लाभकारी साबित होगी, उसे हाथ से जाने न दें। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार से थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। प्रेम-जीवन खुशहाल रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। दुर्गासप्तशती का पाठ और गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा।

कर्क (Cancer)
चतुर्थ चंद्रमा परिवार में सुख और समृद्धि लाएगा। शनि और गुरु का सहयोग नौकरी बदलने में अनुकूल रहेगा। शुक्र व्यापार में सफलता दिलाएगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आने की संभावना है। अविवाहित जातक विवाह की चर्चा परिवार से कर सकते हैं। यात्राएं थोड़ी कठिन रह सकती हैं। माता दुर्गा और भगवान शिव की आराधना करें तथा शिवपुराण का पाठ करें।

सिंह (Leo)
द्वितीय भाव का सूर्य आपको नौकरी में नए अवसर और सफलता दिलाएगा। नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं को मजबूत करें। प्रेम जीवन और भी बेहतर होगा। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान और योग करें। व्यवसाय को सही दिशा देने का यह समय है। दुर्गासप्तशती का पाठ और फलों का दान करना लाभकारी रहेगा।

कन्या (Virgo)
द्वितीय चंद्रमा और दशम गुरु आपके सभी कार्यों को सफलता देंगे। नौकरी और व्यवसाय की नई योजनाएं आज पूरी करें, विलंब न करें। निवेश के फैसले लाभकारी रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की सफलता मिलेगी। दुर्गासप्तशती और शंकर भगवान की पूजा अत्यंत शुभ है। तिल का दान करना भी लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है।

तुला (Libra)
भाग्य भाव में गुरु और आपकी ही राशि में चंद्रमा आर्थिक लाभ देंगे। व्यापार में बड़ा सौदा या सफलता मिलने की संभावना है। माता की उपासना करने से मानसिक शांति मिलेगी और तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा। सूर्योपासना करें और गेहूं व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio)
मंगल और सूर्य सरकारी कामों में लाभ दिलाएंगे। साझेदारी में काम करना शुभ है। अष्टम गुरु और तुला के चंद्रमा व्यापार में नई डील से लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा मिलेगी। संतान से जुड़ी चिंताएं अब खत्म होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और तिल का दान करें।

धनु (Sagittarius)
एकादश चंद्रमा और सप्तम गुरु व्यवसाय में उन्नति देंगे। नौकरी बेहतर होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन उत्साह और आनंद से भरा रहेगा। पार्टनर को कोई सुंदर तोहफा दें। श्रीसुंदरकांड का पाठ करें और अनार का दान करना आपके लिए शुभ है।

मकर (Capricorn)
दशम और षष्ठम चंद्रमा के प्रभाव से व्यापार और करियर में प्रगति होगी। संतान की शिक्षा में सुधार आएगा। नौकरी और व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। अपनी सकारात्मक सोच से जीवन को नई दिशा दें। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा। माता दुर्गा की आराधना करें और अन्न का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius)
नवम चंद्रमा भाग्य को मजबूत कर रहा है। नौकरी में संतोष रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। परिवार में विवादों को समय पर सही निर्णय लेकर सुलझाएं। करियर में समय प्रबंधन जरूरी है। अचानक धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। श्रीसूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

मीन (Pisces)
अष्टम चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। कुछ मित्र आपके जीवन में अहम भूमिका निभाएंगे। व्यवसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर हो सकता है। दुर्गासप्तशती का पाठ करना शुभ रहेगा।