24 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Politics Desk : कांग्रेस कार्यसमिति की ऐतिहासिक बैठक आज पटना में, गांधी परिवार और दिग्गज नेता पहुंचे बिहार की धरती पर पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की विस्तारित बैठक हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत देशभर से 150 से अधिक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।













