चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर ने नरमे की खरीद की शुरुआत की

मार्केट कमेटी मानसा के चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह भुच्चर ने नई अनाज मंडी मानसा से नरमे की खरीद की शुरुआत करवाई।

कार्यालय जिला जनसंपर्क अधिकारी, मानसा

मानसा, 16 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: मार्केट कमेटी मानसा के चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह भुच्चर ने नई अनाज मंडी मानसा से नरमे की खरीद की शुरुआत करवाई।

चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर ने बताया कि किसान गुरसेवक सिंह भूपाल का नरमा 7,265 रुपये में ठाकुर मल हेम राज फर्म और किसान गुरप्रीत सिंह बीरेवाला का नरमा 7,135 रुपये में साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खरीदा गया।

उन्होंने कहा कि नरमे की फसल के अच्छे दाम मिलने पर किसानों ने खुशी जाहिर की है। बोली की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि हमारे किसान भाई अपनी फसलों के अच्छे दाम प्राप्त करके आने वाले त्योहारों को अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी मना सकें।

इस मौके पर मार्केट कमेटी कार्यालय के सचिव गुरलाल सिंह, मंडी सुपरवाइजर अमनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, यादविंदर सिंह, यूथ लीडर सुखविंदर खोखर, आप नेता डॉ. भरपूर सिंह, सरपंच गुरदीप सिंह लल्लूआणा, सरपंच जगदीप सिंह तामकोट आदि मौजूद थे।