“सरदार सुरजीत सिंह ढिल्लों पुरस्कार-2025” से नवाज़े जाएंगे होशियारपुर के संजीव कुमार कहोल

होशियारपुर के गांव महिलांवाली निवासी किसान संजीव कुमार कहोल को उनके कृषक हित में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए इस वर्ष

– कृषक कल्याण में योगदान के लिए मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान
– 26 को पी.ए.यू. लुधियाना में होगा सम्मान समारोह

होशियारपुर, 16 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  होशियारपुर के गांव महिलांवाली निवासी किसान संजीव कुमार कहोल को उनके कृषक हित में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए इस वर्ष “सरदार सुरजीत सिंह ढिल्लों पुरस्कार-2025” हेतु चयनित किया गया है।

पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 26 सितंबर 2025, प्रातः 11 बजे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.) लुधियाना के किसान मेला ग्राउंड के मुख्य पंडाल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा श्री कहोल को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार,
संजीव कुमार कहोल ने वर्षों से कृषक वर्ग की बेहतरी के लिए अथक परिश्रम किया है। उनकी निस्वार्थ सेवाएं और नेतृत्व क्षमता ने न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि प्रदेश के किसानों को भी नई दिशा और प्रेरणा दी है। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए समिति ने उन्हें वर्ष 2025 के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु चुना है।

आयोजन समिति ने विश्वास जताया है कि श्री कहोल कृषि क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे।