दिल्ली में बड़ा हादसा: BMW की टक्कर से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौ*त, पत्नी गंभीर हालत में

दिल्ली में बड़ा हादसा: BMW की टक्कर से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौ*त, पत्नी गंभीर हालत में

15 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। इस हादसे में वित्त मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बाइक से गुरुद्वारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए। पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

महिला चला रही थी BMW
जांच में सामने आया है कि BMW कार एक महिला चला रही थी और उसके पति सह-यात्री सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद दोनों आरोपी भी घायल हुए। हैरानी की बात यह रही कि टक्कर के बाद वही पति-पत्नी नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को टैक्सी से अस्पताल लेकर पहुंचे।

पुलिस ने दर्ज की FIR
नवजोत सिंह हरि नगर इलाके के निवासी थे, जबकि BMW कार सवार दंपत्ति गुरुग्राम के रहने वाले कारोबारी हैं। हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। कार और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। मौके की फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, BMW तेज रफ्तार में थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।