राष्ट्रपति की मैच से पहले प्रैक्टिस नाकाम, टीम के साथ तीसरी बार दोहराई गई गलती

राष्ट्रपति की मैच से पहले प्रैक्टिस नाकाम, टीम के साथ तीसरी बार दोहराई गई गलती
RECORDER - 1

08 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk: CPL 2025: राष्ट्रपति ने कराई हेटमायर को बैटिंग प्रैक्टिस, लेकिन मैच में फिर हुए फ्लॉप, गयाना की तीसरी हार                                                                                                            गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान शिमरोन हेटमायर का खराब फॉर्म जारी है। बल्लेबाजी को दुरुस्त करने के लिए गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली खुद मैदान पर उतर आए और मैच से पहले उन्हें कई थ्रो डाउन कराकर प्रैक्टिस कराई। उम्मीद थी कि हेटमायर का बल्ला इस बार चल पड़ेगा, लेकिन नतीजा उल्टा रहा।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हेटमायर मात्र 9 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनकी नाकामी टीम की हार की बड़ी वजह बनी।

मैच में सेंट किट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में गयाना की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 144 रन ही बना सकी और 5 रन से हार गई।

यह CPL 2025 में गयाना अमेजन वॉरियर्स की तीसरी हार है। टीम अब तक 7 मुकाबले खेल चुकी है, जबकि सेंट किट्स ने इस जीत के साथ अपने 9 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की।