05 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: शारदीय नवरात्रि नज़दीक है और इस खास पर्व पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे आकर्षक और पारंपरिक हो। कपड़े, गहने और मेकअप तो ज़रूरी हैं ही, लेकिन हाथों पर सजी सुंदर मेहंदी डिज़ाइन पूरे लुक को परफेक्ट बना देती है। अक्सर आखिरी समय में सही डिज़ाइन ढूंढना मुश्किल हो जाता है, इसलिए बेहतर है कि आप अभी से कुछ खास मेहंदी डिज़ाइन सेव कर लें।
1. देवी स्वरूप वाली मेहंदी
नवरात्रि में मां दुर्गा की झलक हथेली पर दिखाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मेहंदी आपके लुक को खास बनाएगी।
2. चौकोर पैटर्न और “शुभ नवरात्रि” डिज़ाइन
अगर देवी की तस्वीर नहीं बनवाना चाहते तो हथेली के बीच चौकोर पैटर्न बनवाकर उसमें “शुभ नवरात्रि” लिखवाएं। डांडिया की छोटी झलक से इसे और आकर्षक बना सकते हैं।
3. देवी और गरबा थीम डिज़ाइन
एक हाथ पर माता रानी की आकृति और दूसरे पर पूजा या गरबा करती महिला की तस्वीर बनवाएं। यह डिज़ाइन देखने में बेहद अलग और अनोखी लगेगी।
4. डांडिया नाइट स्टाइल मेहंदी
हथेली पर सिर्फ डांडिया खेलती महिला की आकृति बनवाकर इस उत्सव की रौनक अपने हाथों पर उतारें।
5. सिंपल “शुभ नवरात्रि” डिज़ाइन
ज़्यादा समय न हो तो डांडिया खेलती महिला के साथ “शुभ नवरात्रि” लिखवाएं। यह डिज़ाइन आसान और आकर्षक दोनों है।
6. भरे-पूरे हाथों वाली डिज़ाइन
जिन्हें पूरे हाथों पर मेहंदी पसंद है, वे एक हथेली पर डांडिया खेलते पुरुष और दूसरी पर महिला की आकृति बनवाएं। यह डिज़ाइन आपकी खूबसूरती को और निखार देगी।
👉 इन डिज़ाइनों को अभी से सेव कर लें ताकि नवरात्रि के दिन बिना किसी परेशानी के अपने हाथों को खास बना सकें।