आज का पंचांग 2 सितंबर 2025: भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 2 सितंबर 2025: भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर 

Rashifal Desk: आज 2 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर सितंबर माह का पहला मंगलवार भी पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इसे और खास बनाते हैं। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ-अशुभ समय।

आज का पंचांग (02 सितंबर 2025)

  • तिथि: शुक्ल दशमी

  • मास (पूर्णिमांत): भाद्रपद

  • दिन: मंगलवार

  • संवत्सर: 2082

  • तिथि का समय: 03 सितंबर, रात्रि 03:53 बजे तक

  • योग: प्रीति – सांय 04:40 बजे तक

  • करण: तैतिल – दोपहर 03:22 बजे तक, इसके बाद गरज

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 06:00 बजे

  • सूर्यास्त: शाम 06:41 बजे

  • चंद्र उदय: दोपहर 03:07 बजे

  • चंद्र अस्त: 03 सितंबर, रात 01:07 बजे

ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि: सिंह

  • चंद्र राशि: धनु

  • नक्षत्र: मूल – रात 09:51 बजे तक

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:55 से दोपहर 12:46 तक

  • अमृत काल: दोपहर 02:56 से 04:40 तक

अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 03:31 से 05:06 बजे तक

  • गुलिकाल: दोपहर 12:21 से 01:56 बजे तक

  • यमगण्ड: सुबह 09:10 से 10:45 बजे तक

नक्षत्र की विशेषताएं
मूल नक्षत्र में जन्मे लोग क्रोधी, अनुशासनप्रिय, गंभीर, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं। यह नक्षत्र केतु के अधीन और देवता निरति (विनाश की देवी) से संबंधित है। इसका प्रतीक पेड़ की जड़ें मानी जाती हैं।

आज का मंत्र

  • ॐ आपदामप हर्तारं दातारं सर्व सम्पदाम।
    लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम॥

  • श्रीरामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
    रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः॥