Home Himachal 31 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

31 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सुंदरनगर ई० राजन गौर ने जानकारी दी कि रविवार 31 अगस्त 2025 को प्रातः 09:00 बजे से विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के
सुंदरनगर,30 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सुंदरनगर ई० राजन गौर ने जानकारी दी कि रविवार 31 अगस्त 2025 को प्रातः 09:00 बजे से विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अधीन अनुभाग लोकल-1 (भोजपुर) के अंतर्गत आने वाले ट्रांसफार्मरों – भोजपुर-1 (630 केवीए) और भोजपुर-II (250 केवीए) के रख-रखाव संबंधी कार्य प्रस्तावित है जिसके कारण इन ट्रांसफॉर्मरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र- भोजपुर बाजार और गर्ल्स स्कूल चौक से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की और कहा कि मौसम व अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य में परिवर्तन संभव है।