मणिमहेश यात्रा में हादसा: पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौ*त

मणिमहेश यात्रा में हादसा: पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौ*त

25 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Himachal Desk: मणिमहेश यात्रा पर ऑक्सीजन की कमी से दो श्रद्धालुओं की मौ*त, यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई                                                                                                                              मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब के पठानकोट के दो श्रद्धालुओं की मौ*त हो गई है। दोनों की पहचान अमन (18) निवासी सुजानपुर और रोहित (18) निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन को बीती रात कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया था, जहां उसने गौरीकुंड में दम तोड़ दिया। वहीं, रोहित की मौत कुगती ट्रैक पर हुई। एनडीआरएफ और माउंट ट्रेनिंग टीम ने दोनों शवों को भरमौर लाया।

एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि ऑक्सीजन की कमी से दोनों की जान गई। इसके बाद प्रशासन ने अस्थायी तौर पर मणिमहेश यात्रा रोक दी है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे भी कलसूंई जांगी और दुर्गेठी में बंद है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन ने अपील की है कि मौसम में सुधार होने तक श्रद्धालु यात्रा पर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।

मौसम की मार के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 250 श्रद्धालु, प्रशासन ने की अपील                              लगातार खराब मौसम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बावजूद लाहौल की ओर से करीब 250 श्रद्धालु सोमवार को मणिमहेश यात्रा पर रवाना हुए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा को देखते हुए यात्रा स्थगित करने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, यात्रा को लेकर अंतिम निर्णय जोबरंग गांव में होने वाली देव खेल के बाद लिया जाएगा। इस बीच, कुगती दर्रे में करीब आधा फीट बर्फ गिर चुकी है, जिससे मार्ग कठिन हो गया है। ऐसे हालात में शिव भक्तों के लिए यह यात्रा एक कठिन परीक्षा साबित हो सकती है।