6 स्कूलों पर ब*म ध*माके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

6 स्कूलों पर ब*म ध*माके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

21 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को ब*म से उ*ड़ाने की धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को एक बार फिर द्वारका और प्रसाद नगर समेत कई इलाकों के छह स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी मिली।सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को तुरंत खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

किन स्कूलों को मिली धमकी?

धमकी ईमेल जिन स्कूलों को भेजे गए, उनमें शामिल हैं:

आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रसाद नगर

बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, द्वारका सेक्टर-5

राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छावला

मैक्सफोर्ट स्कूल, द्वारका सेक्टर-1

इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका सेक्टर-10

अन्य एक स्कूल (नाम गुप्त रखा गया)

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह कोई पहली घटना नहीं है।

बुधवार को ही 55 से ज्यादा स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले थे। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।

18 अगस्त को भी दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी।

इससे पहले द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे।

मई 2024 में भी डीपीएस द्वारका समेत कई स्कूलों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर                                                                                                    पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। फिलहाल किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।                                                                लगातार मिल रही इन धमकियों ने स्कूल प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं।