29 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Bollywood Desk: पिछले दो दिनों से टीवी एक्टर अभिषेक कुमार और एक्ट्रेस ईशा मालवीय फिर से साथ काम करने को लेकर चर्चा में हैं। ब्रेकअप के बाद यह टीवी का एक्स कपल एक बार फिर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाला है। बीती रात दोनों को एक ही कार में जाते हुए भी देखा गया।
यह पहली बार नहीं है जब किसी जोड़ी ने ब्रेकअप के बाद भी साथ काम किया हो। बॉलीवुड में भी कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं जहां एक्स कपल्स ने प्रोफेशनल रिश्तों को बनाए रखा।
ऐसे ही बॉलीवुड के चर्चित एक्स कपल्स में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का नाम शामिल है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को हमेशा भायी है। ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। इनका रिश्ता 2008 में शुरू हुआ था लेकिन अगले ही साल ब्रेकअप हो गया। इसके बावजूद दोनों ने ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ में साथ काम किया और आज भी एक दूसरे को अच्छे दोस्त मानते हैं।












