अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी HRTC बस, दर्दनाक हादसे में 5 की मौ*त, 20 से ज्यादा घायल

24 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। यह हादसा सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के पास तरांगला क्षेत्र में हुआ, जहां बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। अब तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं करीब 20 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज सरकाघाट अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकाघाट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को एंबुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।