Home Hindi देवता मंदिर के पास सड़क से नीचे गिरा कांवड़िया, पुलिस और एसडीआरएफ...

देवता मंदिर के पास सड़क से नीचे गिरा कांवड़िया, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद

21 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

National Desk: उत्तरकाशी: नाग देवता मंदिर के पास खाई में गिरा कांवड़िया, रात होने से रेस्क्यू रोका गया                  उत्तरकाशी जिले में गंगनानी से आगे नाग देवता मंदिर के पास एक कांवड़िए के सड़क से नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमें मिलकर युवक की तलाश में जुटी हैं।

हालांकि, अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ देर में सर्च ऑपरेशन को फिर से शुरू किया जाएगा। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू टीम को आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं।