16 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अमरनाथ धाम में किए बाबा बर्फानी के दर्शन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली इन दिनों श्रावण मास के पावन अवसर पर अमरनाथ यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और भाजपा हरियाणा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन किए।
मोहन लाल बड़ौली ने बाबा अमरनाथ के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की। यात्रा के दौरान उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण बताया।