बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार में लगी आग, पांच लोगों की जलकर मौ*त

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार में लगी आग, पांच लोगों की जलकर मौ*त

18 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

National Desk: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौ*त                                                                                                      बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में चांदोक दोराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी हैं। वे दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाले तनवीज के पिता तनवीर अहमद से मिलने जा रहे थे।

मृ*तकों की पहचान

  • तनवीज अहमद

  • मोमिना

  • निदा

  • जुबेर अली

  • दो वर्षीय मासूम जैनुल

गंभीर रूप से घायल

  • गुलनाज (स्थिति नाजुक बनी हुई है)

यह हृदयविदारक हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर ले आया है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी है।