17 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Bollywood Desk: आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ की रिलीज डेट घोषित, 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम आर माधवन और फातिमा सना शेख की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 11 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसे करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक रोमांटिक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इस रॉमकॉम को ‘आप जैसा कोई’ का इंतजार था। माधवन और फातिमा को प्यार की तलाश में देखें।” पोस्टर में फातिमा और माधवन एक बेंच पर बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म की रोमांटिक थीम झलकती है।
फिल्म की कहानी दो बिल्कुल अलग लोगों के बीच पनपते प्यार को दिखाती है। दर्शकों को माधवन को एक बार फिर उनके ‘मैडी’ वाले अंदाज में देखने का मौका मिलेगा। हालांकि कुछ नेटिज़न्स ने फिल्म की कास्टिंग पर प्रतिक्रिया दी है, एक यूजर ने लिखा, “माधवन के साथ कंगना ज्यादा बेहतर लगतीं।”
इससे पहले आर माधवन ‘केसर चैप्टर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में थे। ‘आप जैसा कोई’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और यह फिल्म अगले महीने नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।













