17 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रियंका की कजिन सिस्टर और अभिनेत्री मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह खबर 16 जून को उस समय आई जब प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही थीं।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंकल को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए संवेदना जताई। उन्होंने लिखा, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले अंकल जी। ओम शांति।”
पिता के निधन की खबर सुनते ही मुंबई लौटीं मनारा चोपड़ा मनारा चोपड़ा को जब अपने पिता के निधन की सूचना मिली, तो वह तुरंत मुंबई लौट आईं। एयरपोर्ट पर वह बेहद दुखी और भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनके चेहरे पर गहरा शोक साफ झलक रहा था।
भावुक पोस्ट में दी जानकारी मनारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, “बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं, जो 16 जून को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे।”
प्रियंका और उनके परिवार के प्रशंसक इस दुख की घड़ी में संवेदना जता रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।