Home Himachal हिमाचल: उपराष्ट्रपति के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

हिमाचल: उपराष्ट्रपति के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

06 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Himachal Desk: शिमला। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को शिमला पहुंचे, जहां अन्नाडेल हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जीओसी-इन-सी (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों की ओर से उपराष्ट्रपति को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उपराष्ट्रपति का प्रवास राजभवन में निर्धारित है और शनिवार को उनका सोलन दौरा प्रस्तावित है।