French Open: सेमीफाइनल में कोको गॉफ भिड़ेंगी बोसों से, जोकोविच और सिनर ने भी दर्ज की जीत

05 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Sports Desk; फ्रेंच ओपन 2025: कोको गॉफ और बोइसों सेमीफाइनल में आमने-सामने, जोकोविच और सिनर भी अंतिम चार में पहुंचे                                                                                                            22 साल की फ्रांस की लोइ बोइसों ने इतिहास रच दिया है। वह 1989 के बाद अपने डेब्यू ग्रैंडस्लैम में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मिर्रा आंद्रीवा को 7-6, 6-3 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। बोइसों अब सेमीफाइनल में अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ से भिड़ेंगी, जिन्होंने मेडिसन कीज को 6-7, 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। गॉफ टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। बोइसों 1999 विम्बलडन के बाद किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा फ्रेंच खिलाड़ी बन सकती हैं, जब एमेली मोरेस्मो ने यह कारनामा किया था।

पुरुष वर्ग में भी मुकाबले रोमांचक रहे। नोवाक जोकोविच ने तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-1, 7-5, 6-0 से हराया। अब सेमीफाइनल में जोकोविच और सिनर की टक्कर देखने को मिलेगी।