Home Hindi आज होगी कैबिनेट बैठक, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी सहित 12 अहम मुद्दों...

आज होगी कैबिनेट बैठक, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी सहित 12 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

23 मई  2025 ,FACT RECORDER

पंजाब कैबिनेट बैठक आज, 12 अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें कुल 12 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार किया जाएगा। बैठक में जिन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है, उनमें नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को स्वीकृति, भाखड़ा डैम की सुरक्षा के लिए CISF की तैनाती, बीबीएमबी में पंजाब के हिस्से के 3,000 पदों पर भर्ती, नए अर्बन एस्टेट्स, एक्सपो सिटी और अन्य विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह बैठक राज्य के बुनियादी ढांचे और शहरी विकास से जुड़े अहम फैसलों के लिए अहम मानी जा रही है।