Home Haryana Rewari Four Youths Cleared UPSC Exam | रेवाड़ी के चार युवाओं ने...

Rewari Four Youths Cleared UPSC Exam | रेवाड़ी के चार युवाओं ने क्लियर किया UPSC एग्जाम: IIT दिल्ली के तेजस्व को 308वीं और बिना कोचिंग अमीषा को 435वीं रैंक – Rewari News

हरियाणा के रेवाड़ी में चार युवाओं ने यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा के अंतिम परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। देश के कुल 1009 कैंडिडेट में से रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन निवासी IIT पास आउट तेजस्व पुत्र नवदीप कुमार ने 308वीं रैंक हासिल कर अपने परिजनों क

अर्जुन नगर निवासी अमीषा यादव पुत्री प्रमोद यादव ने बिना कोचिंग 435वीं रैंक हासिल की है। वहीं गांव गुलाबपुरा निवासी विकास यादव पुत्र वेदप्रकाश ने 776वीं रैंक हासिल बड़ी सफलता प्राप्त की है। वहीं बलवाड़ी निवासी अंकित कुमार पुत्र महिपाल थानेदार ने 782वीं रैंक प्राप्त अंतिम सूची में अपनी जगह बनाई। जैसे ही परीक्षा परिणाम आया रेवाड़ी में सफलता हासिल करने वाले होनहारों के घरों पर बधाई देने वालों को तांता लग गया। देर रात तक बधाई देने का दौर चलता रहा।

अंकित।

अंकित।

चौथे प्रयास में तेजस्व ने क्रैक किया एग्जाम

IIT दिल्ली से पास आउट तेजस्व यादव को चौथे प्रयास में सफलता मिली है। तेजस्व यादव मूलत कोसली निवासी हैं, लेकिन तेजस्व के दादा डॉक्टर नवल किशोर व दादी प्रिंसिपल रिटायर्ड कृष्णा यादव रेवाड़ी के मॉडल टाउन आकर बस गए थे। तेजस्व के पिता नवीन व्यवसायी हैं, वहीं माता मीना शिक्षिका हैं। तेजस्व की पूरी स्कूल पढाई रेवाड़ी में हुई, वहीं इसके बाद आईआईटी दिल्ली से मैथेमेटिक्स कंप्यूटिंग में बीटैक की। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी। अब तेजस्व यादव ने चौथे प्रयास में 308वीं रैंक हासिल कर बता दिया कि धैर्य के साथ सही दिशा में तैयारी की जाए तो सफलता निश्चित है। 26 साल के तेजस्व यादव खुद तो दिल्ली में हैं, लेकिन मंगलवार को उनके मॉडल टाउन स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

अमीषा को मिठाई खिलाते हुए पिता।

अमीषा को मिठाई खिलाते हुए पिता।

तीसरे प्रयास में अमीषा को मिली सफलता

रेवाड़ी शहर के अर्जुन नगर निवासी अमीषा यादव अपने तीसरे प्रयास में बिना कोचिंग 435वीं रैंक हासिल की है। अमीषा यादव ने बताया कि डिफेंस में जाना चाहती थी, लेकिन कॉलेज करने के बाद पिता ने प्रेरित किया और घर पर ही रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयार शुरु कर दी।ड़ी