Una, Elderly Man Death, Car Accident | Amb Hamirpur Highway | ऊना में एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; सड़क पार कर रहा था, गाड़ी जब्त – Amb News

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च रास्ते पर हुई। पुलिस कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

.

जानकारी के अनुसार कुठेड़ा खैरला में इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप के पास 81 साल का बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल की पहचान कुठेड़ा खैरला के सतपाल सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन

उन्हें पहले सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे में शामिल वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।