आरोपियों के बारे में जानकारी देती महिला चारू आहूजा।
हरियाणा में करनाल के रामनगर इलाके में रविवार की रात एक बुजुर्ग महिला को शातिर तरीके से ठग लिया गया। मंदिर से लौट रही महिला के असली सोने के कंगन लेकर एक अजनबी लड़की फरार हो गई। बुजुर्ग महिला का दावा है कि उसे हिप्नोटाइज किया गया था, जिसकी वजह से वह ठग
।
मंदिर से लौटते वक्त रास्ते में रोकी
रामनगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला चारू आहूजा रविवार रात मंदिर में मत्था टेकने गई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे एक लड़की मिली, जिसके साथ एक लड़का भी था। उस लड़के ने खुद को मानसिक रूप से परेशान दिखाने की कोशिश की।लड़की ने बुजुर्ग महिला को बताया कि यह लड़का खतरनाक है और कुछ भी कर सकता है। उसने कहा कि उसने खुद अपने कंगन उतार दिए हैं ताकि लड़का उन्हें नुकसान न पहुंचा दे।

रात को सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला से पूछताछ करती पुलिस।
बुजुर्ग को दिया एक कपड़ा और थैला
लड़की ने बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाते हुए कहा कि आप भी अपने कंगन उतार दो, वरना यह लड़का कुछ कर देगा। बुजुर्ग महिला ने जैसे ही कंगन उतारे, लड़की ने उन्हें एक कपड़ा पकड़ा दिया, जिसमें कोई भारी चीज थी। उसने कहा कि इसमें चार लाख रुपए हैं और यह संभाल कर रखिए, मैं लड़के को कुछ खिलाकर आती हूं। साथ में एक थैला भी थमाया और कहा कि इसी थैले में असली कंगन हैं। महिला ने वह थैला अपने पास रखा और इंतजार करने लगी, लेकिन लड़की वापस नहीं लौटी।
घर पहुंची तो खुला झांसा, नकली नोट निकले
जब लड़की काफी देर तक वापस नहीं आई तो इंजतार करने के बाद महिला अपने घर पहुंची और कपड़ा खोला, तो उसमें 500 रुपए का सिर्फ एक नकली नोट निकला और बाकी सामान बेकार भरा पड़ा था। थैले में जो कंगन थे, वो भी नकली निकले। उस वक्त उसे समझ आया कि उसके असली सोने के कंगन ठग लड़की लेकर जा चुकी थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही पुलिस्
महिला चारू ने मामले की शिकायत रामनगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया महिला को सम्मोहित किया कर लाखों रुपए के कंगन लेकर लड़की व उसका साथी फरार हो गए है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।