Home Haryana Sonipat Gohana Ex Candidate Rajbir Dahiya Property Dispute, Both Parties Gun Fire...

Sonipat Gohana Ex Candidate Rajbir Dahiya Property Dispute, Both Parties Gun Fire File Cases | Haryana News | सोनीपत में प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग-तोड़फोड़: गोहाना में चुनाव लड़ चुके राजबीर दहिया व बेटों पर FIR; 40 लाख रुपए को लेकर झगड़ा – Gohana News

राजबीर दहिया और उसका बेटा आशीष।

सोनीपत में गोहाना विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके राजबीर दहिया और एक अन्य के बीच प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है मॉडल टाउन इलाके में राजबीर दहिया व उसके बेटे ने पिस्तौल से हवाई फायर किए और कार के शीशे तोड़ दिए। घटना में

दो दिन पहले की इस वारदात में राजबीर दहिया व उसके बेटे पर भी फायर किया गया था। विवाद प्रॉपर्टी में 40 लाख रुपए के निवेश को लेकर बताया गया है। दोनों ही तरफ से फायरिंग के आरोप लग रहे हैं। पुलिस ने थाना सिविल लाइन में दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों तरफ से दर्ज क्रॉस केस में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ताजा विवाद में फजिलपुर गांव निवासी दीपक थाना सिविल लाइन में दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में राजबीर दहिया से मिलने उनके फार्म पर गया। वहां राजबीर नहीं मिले तो वह उनके मॉडल टाउन स्थित घर गया, जहां गेट बंद था। लौटते समय हरियाणा स्कूल के पास राजबीर के बेटे ने फॉर्च्यूनर से उसकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया।

दीपक का आरोप है कि राजबीर ने रिवॉल्वर से और उनके बेटे ने बंदूक से कार के शीशे तोड़ दिए, जिससे दीपक की आंख और हाथ में चोटें आईं। आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की।

राजबीर दहिया का फाइल फोटो।

राजबीर दहिया का फाइल फोटो।

दीपक ने बताया कि वर्ष 2003-04 में उन्होंने राजबीर दहिया के साथ सिर्थल कालोनी में लगभग 40 लाख रुपए का निवेश किया था। राजबीर ने कालोनी से अच्छा लाभ और कुछ प्लॉट देने का वादा किया था, लेकिन कालोनी कटने के बाद मना कर दिया। करीब एक साल चार महीने पहले वह अपने माता-पिता के साथ राजबीर के घर गया था। राजबीर ने जल्द हिसाब करने का आश्वासन दिया। दो महीने बाद दोबारा जाने पर राजबीर और उनके दोनों बेटों ने गाली-गलौज की।

राजबीर दहिया ने ये दी जानकारी

वहीं दूसरी तरफ, मॉडल टाउन निवासी राजबीर सिंह दहिया ने थाना सिविल लाइन को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे फाजिलपुर निवासी दीपक उनके घर के सामने आया और जान से मारने की नीयत से फायर किया। राजबीर और उनके बेटे आशीष व अभिषेक बाहर आए तो बड़ी मुश्किल से जान बचाई।

उन्होंने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में भागने में सफल रहा। राजबीर का आरोप है कि दीपक ने पहले भी उन पर हमला करने का प्रयास किया था, जिसकी एफआईआर नंबर 2 दिनांक 2/1/2025 को दर्ज है।

गोहाना में 2024 में लड़ा चुनाव

गौरतलब है कि राजबीर दहिया ने 2024 में गोहाना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 8,824 वोट मिले थे। राजबीर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ समय बाद भाजपा भी छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़ा। राजबीर दहिया के बेटे आशीष ने भी करीब 4 महीने पहले एक केस दर्ज कराया था। इसमें कुछ कार सवारों पर उनके अपहरण के प्रयास का आरोप था।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।