Home Haryana Panipat Three Drunk Bike Youth Crush Child News Update | पानीपत में...

Panipat Three Drunk Bike Youth Crush Child News Update | पानीपत में नशे में तीन युवकों ने बच्चे को कुचला: साढ़े 3 साल के बच्चे की आंतें फटी, बाइक पर जा रहे थे युवक – Matlouda News

पानीपत में नश में बाइक सवार ने एक साढ़े तीन साल के बच्चे को कुचला दिया। बच्चे की पहचान कर्मपाल के बेटे अंश के तौर पर हुई है। हादसा मतलौडा में हुआ है। घटना 12 अप्रैल की है, जब गांव वेसर निवासी कर्मपाल का बेटा अंश घर जा रहा था।

इसी दौरान गांव के ही तीन युवक प्रांशु, आर्यन और राहुल शराब के नशे में बाइक चला रहे थे। तीनों ने तेज रफ्तार में बच्चे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल बच्चे को तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन के इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन बच्चे की तबीयत फिर बिगड़ गई। जांच में पता चला कि उसकी आंत फट गई है।

बच्चे को करनाल के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी आंत का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के पिता कर्मपाल ने 18 अप्रैल को मतलौड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी प्रांशु राकेश का बेटा, आर्यन संदीप का बेटा और राहुल सुमित का बेटा हैं।